आजकल के समय में इंसान के जीवन में इतनी भागदौड़ और टेंशन हैं। जिसके चलते बालों से जुडी कई समस्याएं हो रही हैं। जैसे -बालों का झड़ना, सफेद होना आदि।
बड़े-बुजुर्ग लोग बालों में हमेशा तेल लगाने की सलाह देते थे. लेकिन आज हम कामों में व्यस्त होने के चलते बालों में तेल मालिश ही नहीं कर पाते। जिसके चलते बालों को पोषण नहीं मिलता और बालों सात जुडी समस्याएं होने लगती हैं।
वही जब बालों में तेल मालिश की बात आती हैं तो हम अक्सर तेल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, कि कौन सा तेल हमारे बालों के लिए अच्छा है। आपको बता दें बालों के लिए नारियल तेल सबसे फायदेमंद होता है।
वही अगर आप नारियल तेल में कुछ चीजें मिलाकर लगाती हैं, तो उसका असर दोगुना हो जाता है। तो यदि आप भी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।
यदि आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं और नए बाल नहीं उग रहे हैं तो आप नारियल तेल में एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर लगाएं। तेजी से नए बाल आने लगेंगे।
इसके अलावा आप प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर मेथी दाने के पेस्ट को नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। बालों की समस्या में ये रामबाण है।
विटामिन्स से भरपूर एलोवेरा जेल नारियल तेल मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगती है। यह बालों की नमी भी बनाए रखता है।