हल्दी का इस्तेमाल सदियों से खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ सेहत और खूबसूरती के लिए किया जाता रहा है।
हल्दी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की समस्याओं को दूर करने में जादू की तरह काम करते हैं।
ये न सिर्फ मुरझाई त्वचा में जान डालते हैं बल्कि दाग-धब्बों और मुंहासों से भी निजात दिलाते हैं।
ये चीजें आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हल्दी के साथ ये चीजें मिक्स करके लगाते हैं, तो दीवाली पर चेहरा चमक सकता है।
दूध और हल्दी का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। यह मुंहासों को कम कर सकता है।
एसिड दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है, जिससे आपकी त्वचा चमकदार होती है।
हल्दी और नींबू का प्राकृतिक मिश्रण इस समस्या का एक असरदार समाधान हो सकता है।
नींबू में मौजूद विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com