ये आदतें फॉलो करने गल सकती है सेहत


By Farhan Khan31, Oct 2024 04:00 PMjagran.com

रोजमर्रा की आदतें

रोजमर्रा की कुछ आदतें ऐसी होती है, जो हमारे शरीर और दिमाग दोनों पर ही नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

न अपनाएं ये खराब आदतें

आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बारे में बताएंगे। जिनमें सुधार करना बेहद आवश्यक है। आइए इसके बारे में जानें।

मीठा खाने का शौक

कुछ लोगों को मीठा खाने का शौक होता है, जिसकी उन्हें क्रेविंग भी होती है, लेकिन ज्यादा मीठा खाने से मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।

ब्रेकफास्ट न करना

सुबह का ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। ऐसे में नाश्ता स्किप करने से शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है।

ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाना

ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। इसकी वजह से शरीर में अनावश्यक फैट जमा होने लगता है।

हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा

अनावश्यक फैट जमा होने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आपको इस आदत में सुधार करना चाहिए।

ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल

बहुत ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल आपकी सेहत को धीरे-धीरे से खराब कर सकता है। इससे स्ट्रेस लेवल बढ़ता है।

कम पानी पीना

कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे त्वचा और शरीर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com