दूध में यह ड्राई फ्रूट मिलाकर पिएं, हड्डियां होंगी फौलादी


By Amrendra Kumar Yadav03, Mar 2024 08:04 AMjagran.com

खराब लाइफस्टाइल की वजह से हड्डियां होती हैं कमजोर

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव के कारण लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं, जिससे कई तरह की परेशानियां होती हैं। आजकल लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या बढ़ रही है।

दूध है बहुत फायदेमंद

हड्डियों की सेहत के लिए दूध बहुत फायदेमंद माना जाता है, दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

दूध में मिलाएं खजूर

दूध में कुछ चीजों को मिलाकर सेवन करने से इसके गुणों में वृद्धि होती है, ऐसे में दूध में खजूर मिलाकर सेवन करने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं और अन्य फायदे मिलते हैं।

खजूर में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

खजूर में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खजूर में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, जिंक, विटामिन, आयरन आदि पाए जाते हैं।

रात में भिगोएं खजूर

इसके लिए खजूर को रातभर के लिए पानी में भिगो दें और अगली सुबह इस दूध का सेवन करें, ऐसा करने से खजूर के पोषक तत्व आसानी से मिल जाएंगे जिससे हड्डियों को मजबूती मिलेगी।

हड्डियां होती हैं मजबूत

दूध में खजूर मिलाकर रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों की ग्रोथ भी होती है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्या से बचाव होता है।

शरीर को मिलती है एनर्जी

दूध और खजूर का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है, जिससे शरीर एक्टिव रहता है और बिना थके कोई भी काम कर सकते हैं।

मिलते हैं अन्य फायदे

इसके साथ ही इसका सेवन करने से शरीर को अन्य फायदे मिलते हैं, इसके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है। खजूर और दूध के सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

दूध में खजूर मिलाकर सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही अन्य फायदे भी मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM