आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है और हीमोग्लोबिन लंग्स से ऑक्सीजन पूरे शरीर तक पहुंचाता है। ऐसे में आयरन को भरपूर मात्रा खाने की सलाह दी जाती है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे रोटी के साथ मिलाकर खाने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको चुकंदर के बारे में बता रहे हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फोलेट, पोटेशियम, मैंगनीज, आयरन और एंटी- ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आटे में मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन - बी, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और जैसे पोषक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आपको आटे में थोड़ा सा चुकंदर कद्दू कस कर या जूस बनाकर मिलाना चाहिए। इससे आपको काफी फायदे मिलेगा।
अगर आप रोजाना आटे में चुकंदर मिलाकर खाते हैं, तो इससे आपकी मसल्स स्ट्रांग हो सकती है क्योंकि इस रोटी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।
मानसून के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको आटे में मिक्स चुकंदर वाली रोटी खानी चाहिए क्योंकि यह विटामिन-सी से भरपूर होती है।
हालांकि आपको आटे में मिक्स चुकंदर वाली रोटी ज्यादा नहीं खानी चाहिए। इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपके पेट में भयंकर दर्द हो सकता है। सीमित मात्रा में ही खाएं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com