आर्युवेद में कुछ पत्तियों को विशेष महत्व दिया गया है। इन पत्तियों में पुदीना भी शामिल है। पुदीने की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ये पत्तियां खाने की अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल की जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पुदीने की पत्तियां सूंघते हैं, तो इससे शरीर को कौन-से बेमिसाल फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
पुदीने की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
जिन लोगों को अक्सर हर छोटी-छोटी बात पर सिर में दर्द हो जाता है। उन लोगों को एक बार पुदीनें की पत्तियां सूंघनी चाहिए। इसकी खुशबू दिमाग को ठंडक पहुंचाती है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप पुदीने की पत्तियां सूंघ सकते हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है।
जो लोग मुंह की बदबू से कई सालों से जूझ रहे हैं। उन लोगों के लिए पुदीने की पत्तियां सूंघना किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मुंह की बदबू दूर करने वाले गुण होते हैं।
पुदीने की पत्तियों को आप सूंघने के अलावा इसका सेवन भी कर सकते हैं। इन पत्तियों में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।
अगर आप अपनी बंद नाक को खोलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पुदीने की पत्तियां सूंघनी चाहिए। ये पत्तियां मेंथॉल से भरपूर होती है, जो बंद नाक में असरदार मानी जाती है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com