मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया था। आज डीवा कई शानदार बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा दिखा रही हैं।
मानुषी का इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक स्टाइलिश होता है। इंडियन ऑउटफिट्स में डीवा बला की खूबसूरत लगती हैं। फैंस भी उनके एथनिक लुक्स खूब पसंद करते हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री के गॉर्जियस साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें नई दुल्हन ससुराल में पहनकर पति सास से लेकर ननद सबकी तारीफ लूट सकती हैं।
नई नवेली दुल्हन के लिए ऐसी बंधेज प्रिंट साड़ियां सबसे बेस्ट रहती हैं। डीवा येलो साड़ी गोल्डन कट स्लीव्स ब्लाउज में रॉयल लुक दे रही हैं। इसके साथ गजरा बन हेयर स्टाइल परफेक्ट लग रही है।
न्यूली मैरिड के लिए मानुषी के जैसी प्लेन सिल्क एम्ब्रॉडयरी वाली सिल्क साड़ी भी अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ हाल्टर नेक हैवी वर्क ब्लाउज पेयर किया जा सकता है।
आपकी भी यदि अभी शादी हुई है या होने वाली है तो डीवा के जैसी रेड रफल साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ डीप वी नेक ब्लाउज काफी बोल्ड लुक दे रहा है।
शादी के बाद ऐसी प्रिंटेड साड़ियां आपको कंफर्ट के साथ गॉर्जियस लुक देती हैं। इसके साथ आप भी कंट्रास्ट कलर गोल्डन ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।
अभिनेत्री का रेड प्लेन साटन साड़ी के साथ नूडल स्ट्रैप ब्लाउज सुसराल में पति सास ननद जेठानी सबको दीवाना बना देगा। इसके साथ गजरा बन हेयर स्टाइल पेयर करें।