बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज 1 नवंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। खूबसूरती की अजब मिसाल पेश करती ऐश्वर्या को साल 1994 में 'मिस वर्ल्ड' के ख़िताब से नवाजा जा चुका है।
इन दिनों एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ अपने लुक्स का जलवा सोशल मीडिया पर बिखेरती नजर आती हैं। अभिनेत्री अपने इंडियन लुक में कहर ढाती हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं डीवा के ब्यूटीफुल इंडियन लुक्स पर।
इस रेड कलर के शरारा सूट में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही हैं। ये आपके फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
त्योहारों के लिए ऐश्वर्या का ऑल व्हाइट लुक बेहद गॉर्जियस है। दिवाली पर आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
आप भी फेस्टिव सीजन में एक्ट्रेस की तरह रेड साड़ी बन हेयर स्टाइल हेवी नेकपीस से खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं।
अभिनेत्री का रेड हेवी अनारकली सूट लुक भी आपके लुक में चार चांद लगा देगा। ऐसे में आप इस लुक को जरूर फॉलो करें।
इस दिवाली ऐश्वर्या का ब्लू हेवी वर्क लहंगा मांग टीका लांग इयररिंग लुक अच्छा ऑप्शन है।
यदि आपको भी 90s ब्यूटी के इंडियन लुक्स पसंद आए हो तो आप इनसे आइडिया ले सकती हैं।