12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। अगर आप इस दिन सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती हैं तो आप इन लुक्स को कैरी कर सकती हैं।
देश के सबसे अमीर उद्योगपति की मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
इंडियन लुक हो या फिर वेस्टर्न नीता अंबानी का हर लुक बेहद रॉयल और क्लासी होता है। अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए आप नीता अंबानी से इंस्पिरेशन लें।
नीता अंबानी बिल्कुल रॉयल लाइफस्टाइल जीता हैं। नीता का हर लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश होता है।
रेड कलर की सिल्क साड़ी में नीता अंबानी काफी सुंदर लग रहीं हैं। इस साड़ी के साथ नीता ने मैचिंग का ब्लाउज कैरी किया है।
गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी भी आप इस दीवाली कैरी कर सकती हैं। नीता अंबानी के ये साड़ी लुक्स बहुत रॉयल हैं।
ब्लू कलर की साड़ी में गोल्डन का वर्क किया गया है। नीता अंबानी ने इस साड़ी लुक के साथ जूड़ा बनाया है।
गोल्डन और पर्पल कलर की हैवी वर्क साड़ी दिवाली पर आपको बहुत रॉयल लुक देगी। इस तरह की डिजाइन आप भी कैरी कर सकती हैं।