इन दिनों अमेजॉन प्राइम पर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 तहलका मचा रही हैं। वही इस सीरीज में सलोनी भाभी का किरदार निभा अभिनेत्री को हर किसी ने देखा होगा।
ऑनस्क्रीन सीधी-साधी सी नजर आने वाली सलोनी भाभी असल जिंदगी में बेहद हॉट दिखती हैं। सलोनी भाभी का असली नाम नेहा सरगम है।
रातों रात नेशनल क्रश बन चुकी नेहा टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। नेहा रामायण, महाभारत, श्री कृष्णा, डोली अरमानों की जैसी कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री इंडियन हो या वेस्टर्न अपने हर ऑउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं। उनका हर लुक काफी अट्रैक्टिव होता है।
नेहा सरगम प्रिंटेड शार्ट ड्रेस में बेहद किलर लग रही हैं। यंग गर्ल्स उनके उस लुक को ट्राई कर सकती हैं। मानसून पार्टीज के लिए ये बेस्ट ड्रेस है।
इस समर सीजन आप ऑफिस में सलोनी भाभी की प्लेन ब्राउन स्कर्ट विद व्हाइट शर्ट को पेयर करके स्मार्ट दिख सकती हैं।
36 साल की नेहा रिब्ड जींस और क्रॉप टॉप में बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ उनके कर्ली हेयर काफी सूट कर रहे हैं।
नाइट पार्टीज में आप एक्ट्रेस की साटन नूडल स्ट्रैप ड्रेस से आइडिया लेकर खुद को स्टनिंग लुक दे सकती हैं।