चबी गर्ल्स ट्राई करें Mannara के Hot साड़ी-ब्लाउज


By Shradha Upadhyay12, Jul 2024 01:27 PMjagran.com

मन्नारा चोपड़ा शानदार अभिनेत्री

बॉलीवुड फिल्म 'जिद' में नजर आई प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा बिग बिग सीजन 17 में आने के बाद काफी पॉपुलर हुई।

मन्नारा चोपड़ा फैशन सेंस

अभिनेत्री अपने फैशन सेंस को लेकर छाई रहती हैं। उनका हर अटायर हॉटनेस से भरा होता है। जिसपर फैंस भी जमकर अपना प्यार लुटाते हैं।

मन्नारा चोपड़ा हॉट साड़ी-ब्लाउज

आज हम आपको मन्नारा के हॉट साड़ी ब्लाउज का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी मौके और पहनकर उसको खास बना सकती हैं।

रेड सिल्क साड़ी

एक्ट्रेस रेड कलर की सिल्वर एम्ब्रॉयडरी सिल्क साड़ी सिल्वर हैवी वर्क डीप नेक ब्लाउज में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इसे आप किसी भी वेडिंग फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

सिल्क गोल्डन साड़ी

मन्नारा का गोल्डन सिल्क साड़ी रेड स्ट्रैपी ब्लाउज लुक काफी रॉयल लग रहा ही। इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी उनके लुक को और ज्यादा शाही बना रही हैं।

प्रिंटेड साड़ी लुक

आप कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए डीवा के जैसी प्रिंटेड साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। ये काफी स्मार्ट लगती हैं।

सेक्विन साड़ी लुक

आप कॉकटेल पार्टी या संगीत नाइट में एक्ट्रेस की ऑम्ब्रे शेड वाली सेक्विन साड़ी नूडल स्ट्रैप ब्लाउज को स्टाइल करके जलवा बिखेर सकती हैं।

प्लेन साड़ी लुक

यंग गर्ल्स वेडिंग सीजन में मन्नारा की तरह प्लेन साड़ी हैवी वर्क डीप नेक ब्लाउज से ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं। इसके साथ मांग टीका और इयररिंग से एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ