पत्थरचट्टा को ‘चमत्कारी पौधा’ भी कहा जाता है। यह एक आयुर्वेदिक पौधा है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसे खाने से बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
यह शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है। आयुर्वेद के अनुसार इसका इस्तेमाल सदियों से किया जाता है। यह कैंसर, डायबिटीज, फंगल इन्फेक्शन, सूजन और किडनी की पथरी जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए उपयोग किया जाता है।
इसके अंदर मौजूद गुण कफ को दूर करने में सहायक होता है। अगर आपको खांसी में राहत और सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत पानी है तो पत्ते को पीसकर इसका रस नियमित समय से रस पीना चाहिए।
इसके अंदर अलग अलग बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते है, जो हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करता है। अगर आप इसके 1 पत्ते को डेली खायेंगे तो यह इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ाएगा।
अगर आपके कही चोट लगी है, तो पत्थरचट्टा की पतियों का लेप बना कर लगा लें। इसकी पत्तियों में एंटीसेप्टिक का गुण होता है,जो काफी फायदेमंद होता है।
इस पौधे की पत्तियों में फेनिल एल्किल ईथर नाम का बायोएक्टिव एंजाइम होता है, जो शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्शन को एक्टिव करके शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है।
यह गठिया की बीमारी से जुड़ी सूजन और दर्द को कम करने में बहुत सहायक होता है। इसके लेप को सोते समय लगाना काफी फायदेमंद साबित होता है।
इसके पत्ते को पीसकर जख्मों पर लगाया जाता है साथ ही अगर आपके किडनी, स्टोन और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां है, तो इसको काढ़े के रूप में पाया जाता है।
हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik