दुर्गा पूजा में पहनें Mimi जैसी रॉयल सिल्क साड़ियां


By Shradha Upadhyay08, Oct 2024 04:25 PMjagran.com

दुर्गा पूजा रॉयल सिल्क साड़ियां

इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं और 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आप यदि आप भी दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रही हैं तो बंगाली ब्यूटी मिमी की रॉयल सिल्क साड़ियां जरूर ट्राई करें।

गोल्डन सिल्क साड़ी

अभिनेत्री ने गोल्डन कलर की जरी वर्क सिल्क साड़ी कंट्रास्ट ब्लैक ब्लाउज को पेयर करके अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो काफी ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उनकी गोल्डन ज्वैलरी लुक में चार चांद लगा रही है।

क्रीम रेड बॉर्डर सिल्क साड़ी

इस तरह की क्रीम कलर रेड बॉर्डर सिल्क साड़ियां दुर्गा पूजा में काफी अट्रैक्टिव लुक देती हैं। इसके संग आप भी स्लीवलेस रेड ब्लाउज पेयर करें।

पर्पल जरी वर्क साड़ी

आप दुर्गा पूजा में इस तरह की प्लेन पर्पल कलर की जरी बॉर्डर साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप भी गोल्डन पेंडेट नेकपीस मैचिंग झुमकों से अपना लुक कंप्लीट करें।

ग्रीन कॉटन सिल्क

मिमी लाइट ग्रीन कलर की कॉटन सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके संग पर्ल नग वाला रानी हार शानदार लुक दे रहा है।

शाइनी पिंक साड़ी

दुर्गा पूजा के लिए डीवा के जैसी शाइनी पिंक सिल्क साड़ी आपके लुक में नूर बढ़ा देगी। आप इसमें एकदम ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आएंगी।

स्काई ब्लू सिल्क साड़ी

अभिनेत्री ने स्काई ब्लू जरी फ्लोरल पैच साड़ी के साथ कंट्रास्ट कलर का पिंक फुल स्लीव्स सिल्क ब्लाउज पहना हुआ है। इसके संग कुंदन डबल हार परफेक्ट लुक दे रहे हैं।

रेड गोल्डन बॉर्डर साड़ी

पूजा के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में दुर्गा पूजा के लिए ऐसी रेड गोल्डन बॉर्डर साड़ी प्लेन साटन वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज बेस्ट चॉइस है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ