बॉलीवुड की फेमस और हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने देश-विदेश में पहचान हासिल की है। करीना कपूर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।
फैशन सेंस के मामले में करीना कपूर किसी से भी कम नहीं हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक एक्ट्रेस का हर लुक काफी शानदार होता है।
अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो आप करीना कपूर के इन डिजाइनर साड़ी लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं।
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।
आप करीना कपूर के इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस की ये लाइट वेट साड़ी हर मौके को खास बना देगी।
फिलहाल पर्ल वर्क साड़ी और ब्लाउज ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस पर्ल वर्क साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप कॉकटेल पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो आप करीना कपूर के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं और लुक को हॉट बना सकती हैं।
साड़ी के साथ साथ आप करीना कपूर जैसे डिजाइनर और ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन भी स्टाइल कर सकती हैं और लुक में चार चांद लगा सकती हैं।