आज 8 अक्टूबर को नवरात्र का छठवां दिन है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा के साथ लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती है।
आज हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के रेड सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप आज के दिन माता की पूजा में पहन सकती हैं।
आकांशा पुरी हैवी घेर कॉटन शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सूट पर ब्रॉड व्हाइट एम्ब्रॉयडरी काफी शानदार लग रही है।
नवरात्रि पूजा में आप इस तरह का चिकन वर्क प्लाजो सूट भी ट्राई कर सकती हैं। यंग गर्ल्स ऐसे सूट में बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
इस तरह के सिल्क सूट काफी रॉयल लुक देते हैं। आप चाहे तो नवरात्र के लिए इस तरह का अनारकली सूट बनवा सकती हैं।
कियारा आडवाणी का नेटिड ए लाइन रेड सूट आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देगा। इसमें आप बेहद खूबसूरत नजर आने वाली हैं।
अभिनेत्री का रेड साटन फैब्रिक रेप अराउंड सूट बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। इसके साथ उन्होंने झुमकी और गजरा बन से अपना लुक कंप्लीट किया है।
इशिता दत्ता का रेड शरारा सूट गोल्डन स्ट्रिप दुपट्टे के साथ काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। शादीशुदा ऐसे सूट में काफी जंचेंगी।