आजकल सभी लोग चेहरे पर चमक लाने के लिए बाजारों में मौजूद कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करना पसंद करते है। लेकिन, क्या आप जानते हैं घर पर मौजूद दो चीजों को आपस में मिलाकर एक फेस पैक बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं वह दो चीजें कौन-सी हैं।
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप 2 चम्मच ओट्स पाउडर और 1 चम्मच दूध का इस्तेमाल करके फेस पैक को बना सकते हैं।
चेहरे पर ग्लो पाने के लिए आप घर पर एक बाउल में ओट्स पाउडर और दूध को आपस में मिलाकर एक फेस पैक बनाएं।
दोनों चीजों को आपस में अच्छे से मिलाने के बाद आप इसका एक स्मूद पेस्ट टाइप बना लें।
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की त्वचा को नमी और चमक प्रदान करेगा।
अब आपका फेस पैक तैयार हैं आप इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर, इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।
क्या आप जानते हैं ओट्स आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। साथ ही, मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसी के साथ दूध स्किन को मॉइस्चराइज करने में सहायक होता हैं।
आप चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए इन दो चीजों से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva