सिर्फ 1 रुपये में स्ट्रेस हो जाएगा दूर, जानें कैसे


By Farhan Khan15, Mar 2024 12:18 PMjagran.com

फिजिकल और मेंटल हेल्थ

अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होंगे, तो आपकी फिजिकल हेल्थ भी बिगड़ने लगेगी। फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के बीच गहरा कनेक्शन होता है।

स्ट्रेस और एंजाइटी

आज के जमाने में लोगों को पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक काफी स्ट्रेस और एंजायटी का सामना करना पड़ता है। अत्यधिक स्ट्रेस के चलते लोगों को डिप्रेशन होने लगता है।

डिप्रेशन एक गंभीर समस्या

डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है, जिसकी वजह से लोगों की मेंटल हेल्थ बुरी तरह बर्बाद हो सकती है और कई गंभीर डिसऑर्डर का सामना करना पड़ सकता है।

1 रुपये की चीज

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सिर्फ 1 रुपये की यह चीज तनाव और चिंता को दूर कर मेंटल हेल्थ सुधारने में मदद कर सकती है। आइए इसके बारे में जानें।

च्यूइंग गम चबाना

एक स्टडी के मुताबिक च्युइंग गम स्ट्रेस और एंजायटी को दूर कर सकती है। इसके अलावा च्युइंग गम चबाने से आपको शॉर्ट टर्म मेमोरी बेहतर होती है।

कानों के लिए बेहतर

डॉक्टर की मानें तो च्युइंग गम को सिर्फ मेंटल हेल्थ के लिए ही नहीं, बल्कि कानों के लिए भी अच्छा माना जा सकता है।

कानों की एक्सरसाइज

जिन लोगों के कान में दर्द होता है या जिन्हें सुनने में कठिनाई होती है, वे भी च्युइंग गम चबा सकते हैं। इससे कानों की एक्सरसाइज होगी और समस्याओं से राहत मिल सकती है।

फेस की एक्सरसाइज

इसके अलावा कई लोग च्युइंग गम को फेस की एक्सरसाइज करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं और च्युइंग गम की कीमत मात्र 1 रुपये होती है।

अगर आपको भी कभी-कभी स्ट्रेस होता है तो ऐसे में आपको च्यूइंग गम चबाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com