मेंटल हेल्थ के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan06, Aug 2023 04:15 PMjagran.com

मेंटल हेल्थ

लोग अपनी मेंटल हेल्थ को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जब आप तनाव में होते हैं तो आपके काम की प्रोडक्टिविटी भी कम होती है।

डिप्रेशन

मेंटल हेल्थ का ध्यान न रखने के कारण बहुत से लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं।

टिप्स

ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनके जरिए आप अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।

सोशल

सोशल कनेक्शन बनाएं। लोगों से बात करें। दोस्त बनाएं। फोन पर या फेस टू फेस बात करें। इससे आपका तनाव कम होता है।

एक्सरसाइज

रोजाना एक्सरसाइज करें क्योंकि एक्सरसाइज करने से न आप सिर्फ फिजिकल एक्टिव रह सकेंगे बल्कि यह आपके ब्रेन के लिए भी अच्छा होता है।

वॉक

आप वॉक कर सकते हैं। इससे आपके मेंटल हेल्थ और इमोशनल हेल्थ पर काफी प्रभाव पड़ता है।

मेडिटेशन

योगा या मेडिटेशन करने की कोशिश करें यह आपको रिलेक्स रखने में मदद करेगा। इससे आपका स्ट्रेस लेवल भी कम होगा।

हेल्दी फूड

अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करें जो फैटी एसिड से भरपूर हो। यह आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार करेगा।

हरे पत्तेदार सब्जियां

इसके लिए आप फैटी फिश, ड्राई फ्रूट्स, एवोकैडो, बीन्स, हरे पत्तेदार सब्जियां, बेरीज और कई अन्य तरह के फ्रेश फ्रूट्स खा सकते हैं।