World Sleep Day 2024: रात में करें ये मेडिटेशन, लेटते ही आ जाएगी नींद


By Farhan Khan15, Mar 2024 01:06 PMjagran.com

मेडिटेशन करना

मेडिटेशन एक ऐसी प्रैक्टिस है, जिससे दिमाग एकदम रिलैक्स हो जाता है। आप ज्यादा खुश रहते हैं, टेंशन फ्री रहते हैं और आपको नींद भी अच्छी आती है।

नींद की समस्या से निजात

अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोजाना सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास शुरू कर दें। फर्क आपको तुरंत देखने को मिल जाएगा।

कॉन्शियस ब्रीदिंग मेडिटेशन

कॉन्शियस ब्रीदिंग मेडिटेशन को करने के लिए पूरा ध्यान सांसों पर लगाएं। इसे करते वक्त मन में आने वाले विचारों को आपको रोकने की कोशिश करनी है।

बॉडी रिलैक्स

रात में सोने से पहले इस मेडिटेशन एक्सरसाइज को करने से दिमाग और बॉडी दोनों रिलैक्स हो जाते हैं। जिससे तुरंत नींद आ जाती है।

बॉडी अवेयरनेस मेडिटेशन

बॉडी अवेयरनेस मेडिटेशन में आपको अपनी बॉडी पर फोकस करना होता है। इसे करने के लिए लेट जाएं या बिस्तर पर आराम से बैठ जाएं।

मन से विचारों को निकालें

आंखें बंद करें और लंबी गहरी सांस लेते हुए मन से सारे विचारों को बाहर निकालने की कोशिश करें।

एक-एक अंग पर ध्यान लगाएं

धीरे-धीरे अपना पूरा ध्यान अपने शरीर के एक-एक अंगों पर लगाएं। इसका क्रम आप नीचे से ऊपर या ऊपर से नीचे जैसे चाहें रख सकते हैं।

रिलैक्स फील होगा

ये मेडिटेशन करते ही धीरे-धीरे आपको नींद आने लगती है। आप भी यह मेडिटेशन जरूर करें। आपको अच्छा फील होगा।

एक नॉर्मल इंसान को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ऐसे में ये मेडिटेशन करने से बेहतर नींद आएगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com