ब्यूटी विथ ब्रेन हैं मेडलिस्ट Manu Bhaker, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain29, Jul 2024 03:41 PMjagran.com

कौन हैं मनु भाकर

 मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतते हुए भारत का नाम रौशन किया है। मनु भाकर फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। 

ब्यूटी विथ ब्रेन हैं मनु भाकर

आपको बता दें कि मनु भाकर ब्यूटी विथ ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं। आज हम आपको मनु की क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

ओलंपिक में जीता मेडल

पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने शूटिंग में भारत को पहला पदक दिलाया है। मनु भाकर को खेल के क्षेत्र में कई मेडल मिले हैं।

दिल्ली से किया स्कूल

हरियाणा के गांव झज्जर में जन्मी मनु भाकर आज देश के लिए गर्व हैं। मनु ने दिल्ली के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल से स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।

पॉलिटिकल साइंस में किया ग्रेजुएशन

इसके बाद 2021 में मनु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की है।

अभी भी कर रही हैं पढ़ाई

मनु भाकर अभी पंजाब यूनिवर्सिटी में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। मनु पढ़ाई और खेल दोनों में बहुत आगे हैं।

स्पोर्ट्स लवर हैं मनु भाकर

मनु भाकर बचपन से ही खेल-कूद में आगे थी। मनु टेनिस, स्केटिंग और बॉक्सिंग की भी बहुत शौकीन हैं। 14 साल की उम्र में ही मनु ने शूटिंग करना शुरू कर दिया था।

16 साल की उम्र में जीता पहला मेडल

जब मनु भाकर 16 साल की थी तब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्हें 2020 में अर्जुन अवॉर्ड जीता था।

इसी तरह की जानकारी के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ