भारत का गर्व हैं ये 7 महिलाएं, ओलंपिक में जीते मेडल


By Akanksha Jain02, Aug 2024 09:00 AMjagran.com

महिलाओं ने जीता मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। आज हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता।

कर्णम मल्लेश्वरी

साल 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल किया था। कर्णम मल्लेश्वरी भारत की पहली महिला थी, जिन्हें ओलंपिक में मेडल मिला था।

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल भारत की शानदार बैडमिंटन प्लेयर हैं। साइना ने साल 2012 में बैडमिंटन में कांस्य पदक हासिल किया था।

मैरी कॉम

इस लिस्ट में मैरी कॉम का नाम भी शामिल है। साल 2012 में ही मैरी कॉम ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता था।

पी वी सिंधू

साल 2016 में पीवी सिंधु ने रजत पदक हासिल कर देश की शान बढ़ाई थी। पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ये पदक हासिल किया था।

साक्षी मलिक

आज साक्षी मलिक को हर कोई जानता है। साक्षी मलिक ने 2016 में कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया था।

मीराबाई चानू

साक्षी मलिक के बाद मीराबाई चानू ने 2020 में भारोत्तोलन में मेडल हासिल किया था। मणिपुर की मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता था।

मनु भाकर

2020 के बाद अब 2024 में मनु भाकर ने ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया है। मनु भाकर भारत की ऐसी महिला हैं जिन्होंने 2 पदक हासिल किए हैं।

खेल से जुड़ी तमाम खबरों और जानकारी के लिए पढ़ते रहें Jagran.com