घर में मकड़ी का जाला लगने से क्या होता है?


By Ashish Mishra17, Mar 2024 08:42 AMjagran.com

घर में मकड़ी का जाला

अक्सर घरों में मकड़ी का जाला देखने को मिल जाता है। आइए जानते हैं कि घर में मकड़ी का जाला होने का क्या मतलब होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे वास्तु शास्त्र में अशुभ बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, घर में मकड़ी का जाला होना अशुभ होता है।

आर्थिक तंगी का सामना करना

अगर आपके घर में मकड़ी का जाला है तो इसका मतलब आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसे दूर करने के लिए मकड़ी को जाला को हटा देना चाहिए।

रिश्तों में दूरी

घर में मकड़ी का जाला होना अशुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में दूरी बढ़ने लगती है। इसके अलावा परिवार में भी क्लेश बढ़ने लगता है।

घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास

घर में सकारात्मक ऊर्जा के वास के लिए साफ-सफाई रखनी चाहिए। घर में मकड़ी का जाला होने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

दरिद्रता का सूचक

घर में मकड़ी का जाला होना दरिद्रता का सूचक होता है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुकने लगती है और धन की कमी भी होने लगती है।

शरीर पर मकड़ी चढ़ना

शरीर पर मकड़ी का चढ़ना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मकड़ी गिरने से नए कपड़े मिलते हैं। इसके अलावा मकड़ी मौसम की संदेश भी देती हैं।

मकड़ी को कैसे भगाएं?

घर में साफ-सफाई रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है। मकड़ी को भगाने के लिए पिपरमिंट ऑयल का स्प्रे करना चाहिए। इससे मकड़ी घर से बाहर चली जाती हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु के अनुसार घर को साफ रखने के तरीके और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ