महिलाओं के शरीर पर मौजूद ये तिल बनाते हैं उन्हें भाग्यशाली


By Shivani Singh09, Jan 2023 02:31 PMjagran.com

तिल से जानें स्वभाव

तिल महिलाओं का भाग्य, चरित्र और भविष्य भी बताता है। महिलाओं के शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है।

चेहरे पर तिल

चेहरे पर पाए जाने वाले तिलों का सीधा संबंध भाग्य से भी होता है।

दाहिने गाल में तिल

अगर किसी महिला के दाहिने गाल पर तिल है तो ये उनके चेहरे की आकर्षण क्षमता को मजबूत करता है। ऐसी महिलाएं धनवान भी मानी जाती हैं।

बाएं गाल में हो तिल

अगर किसी महिला के बाएं गाल पर तिल है, तो वह महिला आराम की जिंदगी और सुखी जीवन जीती है और साथ ही काफी खर्चीली होती है।

होंठ के ऊपर तिल

जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है, तो महिलाएं अपने दिल की बातें चुनिंदा लोगों से ही शेयर करना पसंद करती हैं।

माथे पर तिल

अगर किसी महिला के माथे के दाहिनी तरफ तिल है तो ऐसा माना जाता है कि उनके ऊपर महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

सीने पर तिल

अगर किसी महिला के सीने में तिल हो, तो ऐसी महिलाएं काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं।