अक्सर घर में पक्षी आते जाते रहते हैं और ऐसा शुभ भी माना जाता है। हालांकि, हर पक्षियों का आना शुभ नहीं माना जाता है।
घर में कबूतर आना घर में मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है। कई लोगों के घर में कबूतर घोंसला बना लेता है। ऐसा होना कई चीजों का प्रतीक माना जाता है।
वास्तु के अनुसार, घर में कबूतर का घोंसला बनाना आर्थिक तंगी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है।
घर में कबूतर का घोंसला होने से वातावरण खराब होने लगता है। जिसकी वजह से सुख-समृद्धि में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
घर में कबूतर का घोंसला होने से जीवन में परेशानी आ सकती है। इसके अलावा कार्यों में भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है। इससे परिवार के सदस्यों को बीमारी हो सकती है।
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में कबूतर का आगमन होता है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है। ऐसे परिवार के लोगों को धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है।
कुछ स्थानों पर घर में कबूतर का घोंसला धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। यह परिवार के सदस्यों की तरक्की का संकेत हो सकता है।
घर में पक्षियों के आने का मतलब जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ