आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान विद्वानों में अग्रणी है, आचार्य चाणक्य ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति को कुछ काम नहीं करने चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे लोग जो साफ-सफाई नहीं रखते हैं और गंदे वस्त्र धारण करते हैं, इन लोगों को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जो लोग रोजाना स्नान नहीं करते हैं और साथ ही दांतों की सफाई नहीं करते हैं। ऐसे लोग भी आर्थिक रूप से तंगी का शिकार होते हैं।
वहीं ऐसे लोग जो बेवजह बोलते हैं और बहुत बोलते हैं, इन लोगों के पास धन नहीं रुकता है। ऐसे लोग आर्थिक रूप से परेशानियां उठाते हैं।
वो लोग जो सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोते हैं, ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी गुस्सा होती हैं। मां लक्ष्मी के गुस्सा होने पर धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चाणक्य के मुताबिक, ऐसे लोग हर समय भोजन की बात करते हैं या अधिक भोजन करते हैं। ऐसे लोगों को भी धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, धन की कमी होने पर व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन न होने पर कोई भी साथ नहीं देता है। ऐसे में इन कामों को नहीं करना चाहिए।
इन कामों को करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM