हर महीने में कई व्रत-त्योहार पड़ते रहते हैं। आइए जानते हैं कि मई 2025 में कौन से त्योहार पड़ने वाले हैं?
अक्सर लोग व्रत-त्योहार पर पूजा-पाठ करते हैं। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।
इस महीने में कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इस दौरान पूजा-पाठ करने का विधान होता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
1 मई 2025 को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
इस दिन मां गंगा की पूजा करने का विधान होता है। गंगा सप्तमी पर गंगा में स्नान करने से सारे पाप दूर होने लगते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ये दोनों व्रत 5 मई को मनाए जाएंगे। इस दिन माता सीता और भगवान राम की पूजा होती है। वहीं, मां बगलामुखी के पूजन का भी विधान होता है।
12 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान बुद्ध और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है। इसके अलावा, पीपल के पेड़ की भी पूजा होती है।
26 मई को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान बरगद के पेड़ की पूजा होती है।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ