Mawra Hocane जैसे फैंसी सूट्स पहनें, महफिल में छा जाएंगी आप


By Priyam Kumari08, Feb 2025 10:56 AMjagran.com

सनम तेरी कसम फेम एक्ट्रेस

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन बॉलीवुड में भी एक्टिंग और ब्यूटी का जादू चला चुकी हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Mawra Hocane के फैंसी सूट्स

एक्ट्रेस के पास शानदार सूट के कलेक्शन है। आज हम आपको उनके फैंसी सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

नेट एंब्रॉयडरी आइवरी सूट

मावरा नेट एंब्रॉयडरी आइवरी सूट में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस तरह के सूट कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करना के लिए बेस्ट है। आप भी ऐसे सूट को अपने वॉडरोब में शामिल करें।

पाकिस्तानी सूट

मावरा पाकिस्तानी सूट में हर से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह के सूट स्लिम गर्ल्स पर खूब जचती हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके महफिल की जान बन सकती हैं।

चिकनकारी मस्तानी सूट

अगर आप ऑफिस पार्टी में कुछ डिफरेंट सूट ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही चिकनकारी मस्तानी सूट से आइडिया लें। इस तरह के सूट के साथ ऑक्सिडाइज झुमके लुक पर चार चांद लगा देगा।

थ्रेड वर्क सूट

अगर आप सिंपल-सोबर लुक पाना चाहती हैं, तो मावरा के जैसा थ्रेड वर्क सूट को पहनना न भूलें। इस तरह के सूट हर मौके पर खास लगते हैं।

प्रिंटेड सूट

अगर आप सिंपल सूट पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस तरह का प्रिंटेड सूट को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप लुक काफी क्लासी और गॉर्जियस लगेगा।

हैवी वर्क अनारकली सूट

ब्लू कलर के हैवी वर्क अनारकली सूट में मावरा का लुक बहुत बेहतरीन लग रहा है। इस तरह के सूट शादी या फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@mawrellous)