अपनी लाडली के रखें ये नाम, भविष्य होगा उज्जवल


By Farhan Khan05, Apr 2024 10:00 AMjagran.com

अपने बच्चों के रखें ये नाम

कहा जाता है कि किसी के व्यक्तित्व पर उसके नाम का बहुत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आप अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के इन नामों पर रख सकते हैं।

शैला नाम

मां दुर्गा के नव रूपों में से एक रूप का नाम शैलपुत्री है। इसी से मिलता-जुलता नाम शैला है। शैला का मतलब होता है पहाड़ों में रहने वाली। यह नाम सुनने में काफी ज्यादा मॉर्डन लगता है।

ईशा नाम

दुर्गा मां का ही नाम ईशा भी है। ईशा का अर्थ है रक्षा करने वाली। मुकेश अंबानी और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी बेटी का नाम ईशा रखा है। ईशा नाम वाली लड़कियां काफी तरक्की करती हैं।  

शांभवी नाम

शांभवी मां पार्वती का नाम शांभवी है। इस नाम का अर्थ है शिव जी की पत्नी। शांभवी नाम वाली लड़कियां पार्वती मां की तरह शांत और शीतल स्वभाव की होती हैं।

शरण्या नाम

मां दुर्गा का ये नाम भी आपकी लड़की के लिए काफी अच्छा हो सकता है। शरण्या का अर्थ है वह जो शरण देती है।  

स्तुति नाम

स्तुति भी मां दुर्गा का ही एक नाम है। इसका अर्थ है प्रशंसा। स्तुति नाम वाली लड़कियों को अपने जीवन में काफी प्रशंसा मिलती है और उनकी तरक्की भी जल्दी होती है।  

भार्गवी नाम

ये भी मां दुर्गा का ही एक नाम है। भार्गवी का अर्थ होता है सुंदर या मनमोहक। किसी भी लड़की पर ये नाम सुट कर सकता है।

तन्वी नाम

तन्वी का भी अर्थ सुंदर होता है। मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम रखने के लिए ये भी एक अच्छा ऑप्शन है।

अगर आप भी अपनी लाडली का नाम रखने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये नाम बेस्ट रहेंगे। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com