घर में ऐसे रखें शंख, वास्तुदोष होगा दूर


By Farhan Khan04, Apr 2024 08:25 PMjagran.com

शंख की पूजा

हिन्दू धर्म में ऐसी कई सारी वस्तुएं हैं जिनकी पूजा की जाती और बहुत संभालकर रखा जाता है। इन्हीं में से एक शंख है।

घर में रखना माना जाता है शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुंद्र मंथन में मां लक्ष्मी उत्पन्न हुई थी। इसके बाद शंख प्राप्त हुआ था। इस कारण से घर में शंख रखना काफी शुभ माना जाता है।

शंख से जुड़े नियम

अगर आप भी घर में शंख रखते हैं तो कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए इन नियमों के बारे में जानते हैं।

शंख को जमीन पर न रखें

शंख को भूलकर भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। जमीन पर शंख पर रखने से उसका अपमान हो सकता है।

शंख को धो कर और साफ करके रखें

शंख इस्तेमाल करने के बाद हमेशा धो कर और साफ करके रखना चाहिए। ध्यान रखें कि शंख पर बिल्कुल भी पानी की बूंद न रहें। इससे शंख को नुकसान पहुंच सकता है।

कपड़ा ढक कर रखें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शंख को हमेशा भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी के पास ही रखें। शंख को शुद्ध बनाए रखने के लिए उस पर कपड़ा ढक कर रखें।

शिवरात्रि, नवरात्रि और सावन के दिन शंख स्थापित करें

घर में शंख लाने के सबसे शुभ दिन शिवरात्रि, नवरात्रि और सावन के दिन माने जाते हैं। इन दिनों में आप घर में शंख स्थापित कर सकते हैं।

शंख से जुड़े इन नियमों को जरूर फॉलो करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com