मांसपेशियों की मजबूती के लिए बेस्ट हैं ये 2 ऑयल, करें मसाज


By Farhan Khan25, Jan 2025 07:00 AMjagran.com

मसल्स को स्ट्रांग रखने के लिए क्या आवश्यक है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक,मसल्स को स्ट्रांग रखने के लिए हेल्दी डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ-साथ रेगुलर मसाज भी काफी जरूरी होती है।

मांसपेशियों की मजबूती के लिए बेस्ट है ये ऑयल

आज हम आपको 2 ऐसे ऑयल के बारे में बताएंगे, जो मांसपेशियों की मजबूती के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इन ऑयल के बारे में जानें।

बादाम का तेल

इस तेल में विटामिन-ए, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, बायोटिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

मांसपेशियों की मजबूती लगाएं बादाम का तेल

मांसपेशियों की मजबूती के लिए आप बादाम के तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे आपको मसल्स में होने वाले दर्द से भी राहत मिल सकती है।

स्किन में नहीं होगी खुजली

मांसपेशियों की मजबूती के अलावा बादाम का तेल स्किन संबंधी समस्याओं जैसे खुजली और रैशेज आदि में भी किसी रामबाण से कम नहीं है।

तिल का तेल

तिल के तेल में विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और जिंक होता है।

मसल्स के लिए बेस्ट है तिल का तेल

मसल्स को मजबूत बनाने में तिल एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। आपको रोज इस तेल से मांसपेशियों की मसाज करनी चाहिए। इसके अलावा यह आपको त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com