पैरों को सुंदर बनाने के लिए क्या करें?


By Farhan Khan03, Feb 2025 05:00 PMjagran.com

पैरों का ख्याल न रखने से क्या होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपने पैरों का ख्याल नहीं रखते हैं, तो ऐसे में यह काले और गंदे दिखाई देते हैं। इसके कारण पैरों की खूबसूरती खो जाती है।

घर पर पैरों को सुंदर कैसे बनाएं?

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जो आपके पैरों को कोमल और सुंदर बना सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

आलू और नींबू

आलू और नींबू पैरों की टैनिंग को दूर करने में भी सहायक है। आप आलू और नींबू के रस को एक साथ मिला लें। अब इस मिश्रण को पैरों पर लगाएं।

आलू और नींबू लगाने का तरीका

अब थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। ये पैरों के टैनिंग को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इससे आपके पैर भी सुंदर भी नजर आएंगे।

हल्दी और बेसन

हल्दी और बेसन का इस्तेमाल आप पैरों की टैनिंग को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटे बाउल में दो बड़े चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी और इसमें गुलाब जल मिलाएं।

हल्दी और बेसन लगाने का तरीका

इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को पैरों पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो अपने पैरों को धो लें। इससे आपके पैर और खूबसूरत हो जाएंगे।

घर में आने के बाद पैरों को धोएं

जब भी बाहर से घर में प्रवेश करें, तो पैरों को जरूर धुलें। इससे बाहर की धूल मिट्टी पैरों पर बैठने से पहले ही साफ हो जाती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com