भारत में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। चाय लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। लोग अपनी अपनी पसंद के अनुसार चाय पीना पसंद करते हैं।
बहुत से लोग मसाला चाय पीना पसंद करते हैं। यह चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
मसाला चाय में पड़ने वाली अदरक, लौंग, इलायची, तुलसी कालीमिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इससे शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं।
बारिश के मौसम में अक्सर लोग सर्दी खांसी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मसाला चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
इस चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वायरल बीमारियों से बचाव होता है। मानसून सीजन में इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
मसाला चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
यह चाय पीने से सिरदर्द से राहत मिलती है। इसके साथ ही नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। मसाला चाय पीने से वर्क प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है।
मानसून सीजन में अक्सर लोग पाचन संबंधी परेशानियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में मसाला चाय का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
मसाला चाय पीने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com