विवाहित महिलाओं को कभी नहीं शेयर करनी चाहिए ये चीजें


By Farhan Khan08, Feb 2025 07:00 AMjagran.com

सोलह श्रृंगार करने से क्या होता है?

सनातन धर्म में विवाह पश्चात महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इससे महिला की खूबसूरती के साथ-साथ उनके पति की आयु लंबी होती है।

सोलह श्रृंगार की चीजें शेयर करने की मनाही

कई महिलाएं अनजाने में सोलह श्रृंगार की चीजें अपनी सहेली या रिश्तेदारों से शेयर कर देती हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। शास्त्र में इसकी मनाही है।

शादी शुदा महिला को नहीं शेयर करनी चाहिए ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि शादी शुदा महिला को श्रृंगार की कौन-सी चीजें भूलकर भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में जानें।

चूड़ियां या पायल शेयर न करें

अगर कोई विवाहित महिला अपनी चूड़ियां या पायल किसी भी विवाहित महिला को देती है, तो महिला के दांपत्य जीवन में परेशानी आती है।

पति और पत्नी के बीच बढ़ सकती है दूरियां

कई मौके पर पति और पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसके लिए भूलकर भी पायल और चूड़ियां शेयर न करें।

बिंदी शेयर करने से बचें

बिंदी महिलाओं की खूबसूरती का प्रमुख गहना है। शादी शुदा महिला को किसी से बिंदी शेयर नहीं करनी चाहिए। इससे आपका वैवाहिक जीवन कष्टमय बीतता है।

काजल शेयर नहीं करना चाहिए

महिला को अपना काजल कभी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। अगर महिला ऐसा करती है, तो इससे पति के प्रति आपका प्रेम कम होने लगेगा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com