ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के मुताबिक, मार्च महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। यह महीना कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, वहीं कुछ राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
महीने के शुरुआती दिन इस राशि के लोगों के लिए थोड़े कष्टदायी हो सकते हैं, इस दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं बाद में कुछ सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
इस राशि के लोगों की व्यस्तता अधिक रहेगी, कार्य अधिकता से परेशान रहेंगे और काम के सिलसिले से ही कहीं घूमने जा सकते हैं। इस महीने में परिवार के साथ अधिक वक्त व्यतीत करेंगे, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
इस राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान सुखद समाचार मिलने की संभावना है और आय के साधनों में भी विस्तार होगा। किसी प्रॉपर्टी के मालिक बन सकते हैं।
इस राशि के लोगों को इस महीने में सफलता मिलेगी, हालांकि कुछ चैलेंज भी आएंगे लेकिन इससे आसानी से निकल आएंगे। वहीं मान-सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
मार्च का महीना इस राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस दौरान पारिवारिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने अपनी वाणी पर संयम रखें और सावधानी से काम करें।
कन्या राशि के लोगों के लिए यह महीना चुनौतियों भरा हो सकता है, इस महीने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन संबंधी विवाद में उलझे रहेंगे और पारिवारिक रूप से भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
इस महीने में तुला राशि के लोगों के भाग्य खुलेंगे, इस दौरान किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी बाहरी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, वहीं परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
इस राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत शुभ साबित होने वाला है, परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे।
इस महीने के शुरुआती कुछ दिन दुखद रहने वाले हैं, वहीं मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं बाद के दिनों में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस महीने में किसी बड़े व्यक्ति का साथ मिल सकता है जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।
इस राशि के लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, इस दौरान सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में बदलावों का सामना करना पड़ेगा और परिवार के लोगों के साथ भी सामंजस्य बिठाने में परेशानी उठानी पड़ सकती है।
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान सामाजिक और राजनैतिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी और पुराने विवाद खत्म होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
यह महीना इस राशि के लोगों के लिए थोड़ा संभलकर रहने वाला है। इस महीने में किसी बड़े षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं, इसके अलावा मानसिक रूप से तनाव का सामना भी करना पड़ता है।
मार्च का महीना कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM