क्या आप ओलंपिक चैंपियन Manu Bhaker की चमकती त्वचा का राज जानते हैं? अगर नहीं, तो इस स्टोरी पर नजर जरूर डालें। आप भी कर्वी फिगर और ग्लोइंग चेहरे के लिए एक्ट्रेस के रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
मनु भाकर के अनुसार सभी को सुबह जल्दी उठना चाहिए। खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया था कि जल्दी उठना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। साथ ही, यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को एकदम बढ़िया बनाता हैं।
खिलाड़ी ने बताया कि वह सुबह रोज एक्सरसाइज करती हैं। यह करने से ध्यान लगाने का, सांस लेने का अभ्यास अच्छा होता हैं।
मनु स्वस्थ, संतुलित आहार खाना पसंद करती हैं। यह शुगर फ्री खाना खाती हैं, जिससे उनकी त्वचा ग्लोइंग और फिगर काफी अच्छी दिखाई देती है।
मनु अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीना पसंद करती हैं। उनके अनुसार पानी पीने से स्वास्थ्य अच्छा होता है साथ ही, शरीर में मौजूद गंदे पदार्थों बाहर निकल जाते है।
एक एथलीट होने के नाते, मनु को डेली कसरत करना पसंद है। सबसे ज्यादा वॉक करना पसंद है। वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन और शरीर फिट रहता हैं।
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए खिलाड़ी अच्छे से सोना पसंद करती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको करीब 7-8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है।
मनु ने बताया कि वह स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। जैसे फेस पर हल्दी और शहद लगाना। वह मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी काफी कम करना पसंद करती हैं।
ग्लोइंग फेस और कर्वी फिगर के लिए आप मनु भाकर के रूटीन को आजमा सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@bhakermanu)