प्रदोष व्रत पर करें इन मंगलकारी मंत्रों का जाप, दूर होंगे सारे संकट


By Ashish Mishra06, May 2025 10:00 PMjagran.com

प्रदोष व्रत 2025

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं?

प्रदोष व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, 09 मई 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 9 मई को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 10 मई को शाम को 5 बजकर 29 मिनट पर होगा।

मंत्र का जाप करें

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे देव-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और शिव जी प्रसन्न होते हैं।

शिव जी के मंत्र का जाप करें

प्रदोष व्रत पर पूजा करते समय ॐ नमः शिवाय: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है और तरक्की के योग बनते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

प्रदोष व्रत पर ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

सफलता के लिए मंत्र

करियर में सफलता पाने के लिए ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते मंत्र का जाप करना चाहिए।

परेशानियों से छुटकारा

अगर आप संकट का सामना कर रहे हैं, तो प्रदोष व्रत पर इन मंत्रों का जाप करें। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगेंगी।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ