कई लोगों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। आइए जानते हैं कि सफल होने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। इसके साथ ही, कई मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। इससे जल्द सफलता के योग बनते हैं।
जीवन में आने वाली किसी भी समस्या को दूर करने के लिए मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे देवी-देवता की कृपा भी बनी रहती है।
बजरंगबली की पूजा करते समय ऊं श्री हनुमंते नम मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से जीवन में आ रही बाधा दूर होने लगती है और व्यक्ति को सफलता मिलती है।
जल्द नौकरी पाने के लिए ऊं शं शनैश्चराय नम मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से कुंडली में बाधाएं दूर होने लगती हैं और जल्द सफलता मिलती है।
परिश्रम करने वाले लोगों को रोजाना शिव जी के मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
नौकरी पाने के लिए श्री गणेशाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होने लगते हैं। इससे व्यक्ति को जल्द नौकरी मिलने का योग बनता है।
अगर आपको सफलता नहीं मिल रही है, तो इन मंत्रों का जाप करें। इससे आपको जल्द सफलता मिलने लगेगी। इसके अलावा, किसी तरह की रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जीवन में सफल होने के लिए मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ