लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय क्या बोलना चाहिए?


By Ashish Mishra28, Apr 2024 02:49 PMjagran.com

लड्डू गोपाल की पूजा करना

अक्सर घरोंं में लड्डू गोपाल को देखने को मिल जाते हैं। रोजाना विधि-विधान से पूजा-पाठ करना चाहिए। आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय क्या बोलना चाहिए?

लड्डू गोपाल की कृपा

रोजाना लड्डू गोपाल की पूजा करना और भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहती है।

इन बातों का रखें ध्यान

रोजाना स्नान करने के बाद साफ-सुथरा कपड़ा पहनकर लड्डू गोपाल की पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही पूजा वाले स्थान की साफ-सफाई करनी चाहिए।

पंचामृत से स्नान कराएं

लड्डू गोपाल को रोजाना पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद लड्डू गोपाल को भोग लगाना चाहिए।

भोग लगाते समय मंत्र पढ़ें

लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर मंत्र का जाप करना चाहिए।

इन चीजों का भोग लगाएं

लड्डू गोपाल की पूजा करते समय माखन-मिश्री, लड्डू, खीर और हलवे का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे लड्डू गोपाल बेहद प्रसन्न होते हैं।

लड्डू गोपाल इन चीजों का भोग न लगाएं

लड्डू गोपाल को तामसिक चीजों का भोग नहीं चाहिए। भगवान को अंडे, मांस, लहसुन और प्याज का से बनी चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए।

घर में सुख-समृद्धि आना

अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो लड्डू गोपाल को जरूर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आने लगती है।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा-विधि के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ