हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है, पूजा के समय दीपक जलाना बहुत जरूरी होता है। दीपक को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए घर में सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए।
वहीं पूजा करते समय चौमुखी दीपक जलाने से कई लाभ मिलते हैं, चौमुखी दीपक का विशेष महत्व होता है। इसे जलाने से जीवनके सारे कष्ट दूर होते हैं।
चौमुखी दीपक जलाने से चारों दिशाओं में रोशनी होती है और इन दिशाओं को सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में चौमुकी दीपक को जलाने से सुख-समृद्धि आती है।
घर में रोजाना चौमुखी दीपक जलाने से भैरव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
चौमुखी दीपक जलाने के लिए सरसों का तेल सबसे उपयुक्त माना जाता है, ऐसा करने से जीवन में पॉजिटिविटी का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
चौमुखी दीपक जलाते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, इसके लिए सबसे उपयुक्त दिशा दक्षिण मानी गई है।
रोजाना चौमुखी दीपक जलाने से परिवार में खुशहाली आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता मिलती है।
चौमुखी दीपक जलाने से ये लाभ मिलते हैं, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com