मां लक्ष्मी का घर में रहेगा हमेशा वास, पढ़ें ये 3 मंत्र


By Ashish Mishra06, Jun 2024 10:00 PMjagran.com

मां लक्ष्मी की पूजा करना

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं कि घर में मां लक्ष्मी के वास के लिए कौन-से मंत्र का जाप करें?

धन की कमी को दूर करना

अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो मंत्र का जाप करें। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

मंत्र का जाप करना

देवी-देवताओं को खुश करने के लिए मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान का आशीर्वाद भी बना रहता है।

मां लक्ष्मी का मंत्र

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।

कार्य में सफलता के लिए मंत्र

अगर आपको कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो ‘ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

कर्ज से छुटकारा

कर्ज का सामना करने वाले लोगों को ‘ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

तरक्की करना

मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है। ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ