कपूर के इन उपायों से तुरंत मिलेगी नौकरी


By Amrendra Kumar Yadav06, Jun 2024 03:30 PMjagran.com

सफलता की चाह

जीवन में सभी को सफलता की चाह होती है और लोग सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं। हालांकि कई बार बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है।

हो सकते हैं ज्योतिष कारण

इसके पीछे कुछ ज्योतिष कारण भी हो सकते हैं, ऐसे में कपूर से जुड़े उपाय किए जा सकते हैं। ये उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कपूर और तेजपत्ता एक साथ जलाएं

तमाम कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो कपूर और तेजपत्ता जलाएं। यह उपाय रोजाना करने से नौकरी मिलने की संभावना बनती है।

तकिए के नीचे रखें कपूर

वहीं, सोते समय तकिए के कपूर भी रख सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मानसिक स्थिति में होता है सुधार

तकिए के नीचे कपूर रखने से मानसिक रूप से स्थिर रहते हैं और नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ती है।

कपूर जलाकर भगवान से करें प्रार्थना

सुबह जल्दी उठकर स्नानादि क्रियाओं से निवृत्त होकर कपूर जलाएं और भगवान से प्रार्थना करें। यह उपाय करने से नौकरी के योग बनते हैं।

लौंग और कपूर जलाएं

कई बार घर में नकारात्मक शक्तियां घर कर जाती हैं। इस वजह से कार्यों में नहीं सफलता नहीं प्राप्त होती है। इससे बचाव के लिए घर में रोजाना लौंग-कपूर जलाएं।

आती है सुख-समृद्धि

घर में लौंग-कपूर जलाने से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ होता है।

कपूर से जुड़े इन उपायों को करने से नौकरी मिलने के योग बनते हैं। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com