घर में पूजा-पाठ लेकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने तक गंगाजल के कई उपयोग हैं। आइए जानते हैं कि घर में गंगाजल का छिड़काव करने से क्या होता है?
घर में किसी भी कार्य को करते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
घर में समय-समय पर गंगाजल का छिड़कान करना चाहिए। ऐसा करने से गृह क्लेश दूर होने लगती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर में नियमित रूप से गंगाजल का छिड़कान करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, कई तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
घर में गंगाजल को रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा ईशान कोण या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। गंगाजल को पूजा स्थल पर भी रख सकते हैं।
इसे कभी भी प्लास्टिक के पात्र में नहीं रखना चाहिए। गंगाजल को तांबे, पीतल, चांदी और मिट्टी से बाने पात्र में रखना बेहतर होता है।
गंगाजल को साफ-सफाई वाली जगह पर रखना चाहिए। इसके अलावा, कभी भी हाथ में गंगाजल लेकर झूठ नहीं बोलना चाहिए।
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ