ईद पर स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए क्या आप ट्रेंडिंग और रॉयल लुक देने वाले आउटफिट्स की तलाश कर रही हैं, तो चिंता न करें। यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट हैं, जिसमें हम लेकर आए हैं एक्ट्रेस Mannara Chopra के एथनिक लुक्स।
Mannara इस हैवी एंब्रॉयडरी रेड पंजाबी प्लाजो सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप घर की पूजा या नॉर्मल फंक्शन में एक्ट्रेस के लुक को डार्क न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स गॉर्जियस लुक के एक्ट्रेस का यह लॉन्ग फ्लोरल सूट को ट्राई कर सकती हैं। यह काफी लाइटवेट और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।
एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ सिल्क साड़ी को बड़ी खूबसूरती से कैरी किया है। रिसेप्शन पार्टी में महिलाएं एक्ट्रेस की साड़ी से इंस्पायर होकर अपने स्टाइल में चार चांद लगा सकती हैं।
Mannana ने ब्लू कलर का हैवी और रॉयल लुक देने वाला शिमरी लहंगा कैरी किया है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। आप डार्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस के लहंगे को कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस का प्रिंटेड स्टाइलिश लॉन्ग अनारकली सूट काफी ट्रेंड में है। यंग गर्ल्स सूट को लॉन्ग इयररिंग्स और स्टाइलिश हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।
ईद पर महफिल में ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक लेने के लिए एक्ट्रेस का यह आउटफिट एकदम बेस्ट ऑप्शन है। आप शिमरी या स्मोकी आई मेकअप के साथ लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
ईद पर पहनने के लिए आप एक्ट्रेस के आउटफिट्स से आइडिया ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@memannara)