धीरे-धीरे हमारी त्वचा पर तरह के तरह के निशान पड़ने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी त्वचा को जवां और निखरी बनाए रखने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं? जी हां, एंटी-एजिंग फेस मास्क आपकी त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान कर सकते हैं। आइए जानते हैं फेस मास्क के बारे में।
एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं, जबकि शहद त्वचा को हाइड्रेट करता है और उम्र के निशान कम करता है।
1 चम्मच ताजे एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद
एक कटोरी में एलोवेरा जेल और शहद को अच्छे से मिला लें। फिर, इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं। दही त्वचा को मुलायम बनाता है और उसमें निखार लाता है।
1 चम्मच दही, 1 चुटकी हल्दी
सबसे पहले दही और हल्दी को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं। फिर, अच्छे से पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए लगाएं।
पपीते में मौजूद एंजाइम त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे निखारते हैं, जबकि नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और एंटी-एजिंग के गुण प्रदान करता है।
2 चम्मच पपीते का पेस्ट, 1 चम्मच नारियल तेल
पपीते का पेस्ट और नारियल तेल मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, पानी से धो लें।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik