कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों के घटते वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इसकी वजह से कई बार उन्हें दूसरों से ताने और नसीहतें भी सुननी पड़ती हैं।
जो बच्चे अंडरवेट होते हैं, उन्हें अक्सर कमजोरी, थकान और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में कई पेरेंट्स बच्चों को तरह-तरह के प्रोटीन पाउडर और वेट गेन सप्लीमेंट्स देना शुरू कर देते हैं। लेकिन इनके कई साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं।
बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए आपको हमेशा हेल्दी तरीका ही अपनाना चाहिए। इसके लिए आप उनकी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए इन फलों के बारे में जानें।
फलों का राजा आम अधिकतर लोगों का फेवरेट फ्रूट होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम और कॉपर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
इसमें कैलोरी और कार्ब्स की भी अधिक मात्रा होती है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और एनर्जी लेवल भी बूस्ट होता है।
आप आम को शेक, स्मूदी या सलाद के रूप में बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका असर आपको कुछ दिनों में नजर आने लगेगा।
केला भी बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि केला में कार्ब्स और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है।
अगर आपके बच्चे का भी वजन घट रहा है तो उन्हें आप आम या केला खिला सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com