वेडिंग के हर फंक्शन में जचेंगे Malvika Raaj के खूबसूरत सूट-लहंगे


By Shradha Upadhyay19, Jun 2024 01:20 PMjagran.com

छोटी पू मालविका राज

मालविका राज ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने हिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पू का किरदार निभाया था।

मालविका राज सोशल मीडिया सेंसेशन

अभिनेत्री इन पर्दे से दूर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। मालविका का इंडियन हो या वेस्टर्न हर ऑउटफिट यूनिक होता है।

मालविका सूट-लहंगे

आज हम आपको मालविका के सूट और लहंगों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप वेडिंग के हर फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

फ्रंट कट शरारा सूट

एक्ट्रेस ने हाल में येलो व्हाइट कलर के शरारा फ्रंट कट सूट में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। इसे आप रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं।

ग्रीन लहंगा लुक

मालविका का ग्रीन हैवी थ्रेड वर्क लहंगा डिजाइनर चोली मेहंदी फंक्शन के लिए बेस्ट है। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

रेड अनारकली सूट

आप संगीत नाइट में डीवा के प्लेन रेड अनारकली सूट नेटड दुपट्टा लुक को ट्राई कर सकती हैं। ये आपको डिसेंट और प्रिटी लुक देगा।

बनारसी लहंगा

संगीत नाइट में आप अभिनेत्री के पर्पल बनारसी लहंगे अटैच दुपट्टा लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इस लहंगे में हर कोई आपका दीवाना हो जाएगा।

पेप्लम सूट लुक

वेडिंग में आप भी इस तरह का पेप्लम सूट व्हाइट नेटिड दुपट्टा को कैरी करके खुद को ग्लैमरस बना सकती हैं। इसके साथ आप भी मांग टीका बिग इयररिंग से खुद को खूबसूरत बनाए।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ