साड़ी हो या लहंगा जबतक ब्लाउज अट्रैक्टिव न हो उसका लुक फीका फीका सा लगता है। आज हम आपके लिए कुछ बोल्ड हैवी वर्क ब्लाउज लेकर आए हैं। जिनको आप ट्राई कर सकती हैं।
अभिनेत्री ने प्लेन साड़ी के साथ थ्रेड वर्क मिरर वर्क वाला ब्लाउज पहना हुआ है। जो उनकी सिंपल साड़ी को भी गॉर्जियस लुक दे रहा है।
आप भी इस वेडिंग सीजन अपने किसी लहंगे के साथ ऐसा पैच वर्क ब्लाउज पहनकर जलवा दिखा सकती हैं। ये आपके लुक को स्मार्ट बना देगा।
ब्राइडल डीवा के जैसा पर्ल क्रिस्टल टसल लेस वाला हैवी ब्लाउज अपने लहंगे के साथ पहनकर एकदम अप्सरा नजर आएंगी। ऐसे ब्लाउज आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे।
अभिनेत्री का ब्लैक नेटिड साड़ी के साथ लेयर पर्ल वर्क ब्लाउज अट्रैक्टिव लग रहा है। ये ब्लाउज आपको बाजारों में रेडीमेड मिल जाएंगे।
आप वेडिंग सीजन में डीवा की तरह सितारों वर्क वाला हाल्टर नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसको आप लहंगे या साड़ी किसी के भी संग पेयर कर सकती हैं।
इस तरह के सिक्विन वर्क ब्लाउज आजकल खूब फैशन में हैं। ऐसे में आप भी अपने लहंगे की सोभा इस तरह के ब्लाउज से बढ़ा सकती हैं।
आप भी अभिनेत्री की तरह इस तरह का कट दाना वर्क हैवी वर्क ब्लाउज पहनें। ऐसे ब्लाउज आपके लुक को बेहद स्टाइलिश बना देगा।
All Photo Credit : Instagram