'वलीमा' में नूर बढ़ा देंगे Huma के 8 खूबसूरत सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay28, Oct 2024 03:34 PMjagran.com

शानदार अभिनेत्री हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अबतक कई फिल्मों में हाथ आजमाया है, लेकिन डीवा अपनी सीरीज महारानी को लेकर खूब चर्चाओं में छाई रहीं।

फैशन आइकन हुमा कुरैशी

अभिनेत्री एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस से भी फैंस को दीवाना बनाये रहती हैं। उनका हर लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। इंडियन हो या वेस्टन हुमा हर लुक में कहर ढाती हैं।

हुमा कुरैशी सलवार-सूट कलेक्शन

आज हम आपको हुमा का सलवार-सूट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप वलीमा में पहनकर खुद को जन्नत का नूर बना सकती हैं।

वेलवेट प्लाजो सूट

एक्ट्रेस का जरी वर्क वेलवेट प्लाजो सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके संग मैचिंग झुमके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।

प्रिंटेड ए लाइन सूट

आप वलीमा में डीवा के जैसा प्रिंटेड ए लाइन साटन सूट भी ट्राई कर सकती हैं। इसके संग सितारों वर्क वाला नेटिड दुपट्टा जंच रहा है।

साटन पेंट सूट

हुमा कुरैशी का व्हाइट मिरर बॉर्डर साटन पेंट सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके संग मैचिंग पर्ल चांद बाली झुमके सूट कर रहे हैं।

सिल्क शरारा सूट

आप वलीमा में अभिनेत्री के जैसा हैवी सितारों वर्क वाला पिंक सिल्क शरारा सूट पहनकर हुस्न की मल्लिका नजर आएंगी।

प्रिंटेड स्लिट सूट

एक्ट्रेस का प्रिंटेड स्लिट सूट आपको एकदम यूनिक लुक देगा। ऐसे सूट वलीमा पार्टी में काफी ब्यूटीफुल लगते हैं। इनके साथ आप बिग झुमके पेयर करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram