इस साल सावन का महीना 59 दिनों का है। इसका कारण इस महीने में पड़ने वाला अधिकमास है।
19 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब सावन महीने में अधिकमास लगा है। इसे मलमास या फिर पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं।
18 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक यह महीना चलेगा। इस महीने में कुछ काम वर्जित होते हैं, उनकी बात करेंगे।
इस महीने में सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। विवाह, मुंडन, उपनयन, गृह प्रवेश इस महीने में वर्जित होते हैं।
इसे मलमास या अधिक मास इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इस महीने में सूर्य संक्रांति नहीं होती है।
ऐसी मान्यता है कि इस महीने भगवान शालिग्राम की उपासना की जाती है, इससे विशेष लाभ मिलता है।
विष्णु भगवान को पीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए इस महीने में पीले वस्त्र, पीले रंग के अनाज और फल भगवान को अर्पित करें।
इसके बाद इनका दान करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com