40 प्लस फॉलो करें मल्लिका शेरावत का फिटनेस रूटीन


By Akanksha Jain28, May 2024 03:34 PMjagran.com

शानदार एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। मल्लिका शेरावत ने अब फिल्मों से दूरी बना ली है।

40 प्लस हैं मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत की उम्र 47 साल है लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है। आज हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

जिम में बहाती हैं पसीना

मल्लिका शेरावत अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस जिम में बहुत पसीना बहाती हैं और खुद को फिट रखती हैं।

योग और वेट ट्रेनिंग करती हैं मल्लिका

जिम के अलावा मल्लिका शेरावत योग भी करती हैं। जिम में एक्ट्रेस वेट ट्रेनिंग भी करती हैं, जिससे बॉडी को शेप में रखने में मदद मिलती है।

ग्लूटेन फ्री डाइट लेती हैं मल्लिका

एक्सरसाइज के अलावा मल्लिका शेरावत डाइट का भी ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस ग्लूटेन फ्री खाना खाती हैं और अपनी फिटनेस मेंटेन रखती हैं।

वेजिटेरियन हैं मल्लिका शेरावत

आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत वेजिटेरियन हैं और उन्हें नारियल के दूध से बनने वाली ग्रीन करी उन्हें बहुत पसंद है।

फल और सलाद का सेवन

मल्लिका शेरावत ताजे फल और सलाद का सेवन करती हैं। एक्ट्रेस नाश्ते में ग्रीन जूस पीती हैं और वीगन स्मूदी पीती हैं।

हाइड्रेशन का रखती हैं ध्यान

 इसके अलावा मल्लिका शेरावत दिनभर पानी के सेवन करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ